ओवुलेशन पीरियड फॉर बेबी बॉय in Hindi?HealthPlanet

Posted on Mon 18th Mar 2019 : 15:27

कंसीव करने की कोशिश करते-करते थक गई हैं, तो पहले ये जान लें और फिर करें ट्राई

अगर आप लंबे समय से कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन आपको इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है तो अभी आपको इस बारे में कुछ बातें जान लेनी चाहिए।
things to know about conception


प्रेग्नेंट होने से पहले या कंसीव करने की कोशिश करने वाली महिलाओं के मन में यही सवाल आता है कि प्रेगनेंट होने का सबसे सही समय या दिन कौन-सा होता है। माना जाता है कि महीने के कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब महिलाओं की फर्टिलिटी सबसे ज्‍यादा स्‍ट्रांग होती है और वो आसानी से कंसीव कर लेती हैं।

यदि आप इन दिनों को समझ जाएं तो शायद कंसीव करने में आपको मदद मिले। कंसीव करने के सही समय को जानने के लिए आपको अपने मासिक चक्र को समझना होगा। अगर आपके पार्टनर का स्‍पर्म काउंट अच्‍छा है, फटाईल पीरियड में सेक्‍स करने और ओवुलेशन से दो दिन पहले और ओवुलेशन वाले दिन सेक्‍स करने से आपको जल्‍दी कंसीव करने में मदद मिलती है।


अब आपको समझना होगा कि आप कब प्रेगनेंट हो सकती हैं और प्रेगनेंट होने के लिए आपको कब सेक्‍स करना चाहिए। तो चलिए आगे जानते हैं कि आसानी से कंसीव करने के लिए आपको क्‍या बातें पता होनी चाहिए।
​ओवुलेशन पर है सब निर्भर

ऐसा माना जाता है कि कंसीव करने के लिए ओवुलेशन का दिन सबसे अच्‍छा होता है। कहते हैं कि सेक्‍स के टाइम और ओवुलेशन के बीच संबंध होता है। रिप्रोडक्टिव मेडिसिन ऑफ जरनल की रिसर्च के अनुसार सिर्फ ओवुलेशन का दिन ही नहीं बल्कि और भी दिन आसानी से कंसीव हो जाता है।

ओवुलेशन से एक दिन पहले सेक्‍स करने से कंसीव करना आसान हो जाता है। इस समय स्‍पर्म के पास एग को फर्टिलाइज करने का पर्याप्‍त समय होता है।

कब करें ट्राई

इसके अलावा ओवुलेशन से दो दिन पहले का समय भी कंसीव करने के लिए अच्‍छे होते हैं। ओवुलेशन से दो दिन पहले सेक्‍स करने से भी आप प्रेगनेंट हो सकती हैं।

ओवुलेशन से तीन से चार दिन पहले सेक्‍स करने से भी ओवुलेशन वाले दिन के मुकाबले सेक्‍स करने से कंसीव करने के चांसेस ज्‍यादा होते हैं।

फर्टाइल विंडो का पहला दिन भी जरूरी होता है लेकिन ओवुलेशन से पहले के दिनों से इसमें कंसीव करने के चांसेस कम होते हैं। ओवुलेशन से दो दिन पहले और ओवुलेशन वाला दिन कंसीव करने के लिए सबसे सही होते हैं।


​कैसे पता करें ओवुलेशन का दिन

मासिक चक्र की लंबाई और पीरियड्स की नियमितता के आधार पर ओवुलेशन पीरियड का पता चलता है। मासिक चक्र 22 और 36 दिनों का हो सकता है। मासिक चक्र खत्‍म होने से 12 से 14 दिन पहले आप ओवुलेट कर सकती हैं।

अगर आपका 28 दिन का मासिक चक्र है, तो आप 14वें दिन ओवुलेट करेंगी। अगले पीरियड से पहले प्रेगनेंट होने के लिए यह सबसे सही समय है।

हालांकि, अगर आपका 21 दिनों का साइकिल है, तो आप सातवें दिन ओवुलेट करेंगी।

वहीं दूसरी ओर जिनका मासिक चक्र 35 दिनों का है, वो साइकिल के 21वें दिन ओवुलेट करेंगी। वहीं हर महीने मासिक चक्र अलग होता है इसलिए आपकी फर्टाइल विंडो भी बदल जाएगी।

इसलिए आपको अपनी साइकिल के दौरान हर दूसरे से तीसरे दिन सेक्‍स करना चाहिए। ओवुलेशन के दिन का इंतजार करने से बेहतर इन दिनों में सेक्‍स करना होगा। वहीं नियमित सेक्‍स करने से स्‍पर्म की क्‍वालिटी में भी सुधार आएगा।

solved 5
wordpress 7 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info